फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A techer beats student till death

टीचर ने इतना पीटा कि हो गया ब्रेन हैमरेज

Wed, 16 Jul 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Wed, 16 Jul 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
A techer beats student till death

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज के एक स्कूल में टीचर के अभिवादन में खड़े न होने पर 12वीं के एक छात्र को पीटकर बेंच पर खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन


पिटाई के बाद छात्र की हालत ऐसी बिगड़ी कि दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।

मंगलवार को जिलाधिकारी के पास पहुंचे छात्र के परिवारीजनों ने आरोपी शिक्षक और एक शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की है।

डीएम ने एसपी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

ये है पूरी घटना

A techer beats student till death

पूरे जियन तिवारी मजरे रेहुआ लालगंज थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ निवासी संतोष त्रिपाठी का पुत्र विनम्र अमेठी के शिव प्रताप इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था।

विनम्र के पिता संतोष की मानें तो बीते पांच जुलाई को विद्यालय में शिक्षक डॉ. केशरी शुक्ल के कक्षा में आने पर उनका पुत्र विनम्र खड़ा नहीं हुआ।

इस पर शिक्षक गुस्सा गए और उनके पुत्र की गर्दन पकड़कर बेंच पर खड़ा कर दिया। इसके बाद अपशब्द कहे, मारापीटा और उठक-बैठक भी कराई।

पिटाई के बाद हालत बिगड़ने पर साथी छात्र विनम्र को अमेठी शहर के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत में सुधार नहीं होते देख विनम्र को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले जाया गया, जहां से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर ने अभिभावक को दी धमकी

A techer beats student till death

इलाहाबाद में जांच के दौरान पता चला कि विनम्र को ब्रेन हैमरेज हो गया है। इलाज के दौरान विनम्र की सात जुलाई को दोपहर में मौत हो गई।

संतोष की मानें तो शिक्षक की ओर से किए गए शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के कारण ही विनम्र को ब्रेन हैमरेज हुआ और उसने दम तोड़ दिया।

इतना ही नहीं जब वे मामले की शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचे तो वहां विद्यालय की संरक्षिका (जूनियर वर्ग की शिक्षिका) विजय लक्ष्मी सिंह ने उन्हें कॉलेज से जबरन निकलवाने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित परिवारीजन मंगलवार को डीएम जगतराज त्रिपाठी के पास पहुंचे और शिक्षक केशरी शुक्ल व विद्यालय के जूनियर वर्ग की शिक्षिका विजय लक्ष्मी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करवाने की मांग की।

विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने किया इनकार

A techer beats student till death

कॉलेज प्रधानाचार्य नवल किशोर सिंह ने कहा कि उनके यहां तैनात शिक्षक ने विनम्र से मारपीट नहीं की। घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने विनम्र के क्लास के अन्य बच्चों से भी इसकी जानकारी ली थी।

पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रकरण से जुड़ा प्रार्थना पत्र उन्हें सौंपा है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना सही मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed