फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A substitute for crude oil will be produced from plastic waste.

Lucknow News: प्लास्टिक कचरे से तैयार होगा कच्चे तेल का विकल्प

Thu, 11 Jun 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A substitute for crude oil will be produced from plastic waste.
सस्ती मशीन के मॉडल के साथ विद्यार्थी।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के विद्यार्थियों ने दो किफायती तकनीकी मॉडल विकसित किए हैं। इनमें प्लास्टिक से कच्चे तेल का विकल्प बनाने वाली सस्ती मशीन और यातायात सुरक्षित करने वाला स्मार्ट ट्रैफिक मॉडल शामिल है।
विज्ञापन

यांत्रिक अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों वत्सल विश्वकर्मा, इरम जेया, सुमित सिंह, प्रियांशु और गौरव रावत ने मिनी पायरोलिसिस रिएक्टर बनाया। यह प्लास्टिक कचरे से कच्चे तेल का विकल्प तैयार करता है। मशीन एचडीपीई और एलडीपीई प्लास्टिक को 350°C से 500°C पर गर्म करती है। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में यह प्रक्रिया होती है। इससे उत्पन्न गैस संघनित्र से गुजरकर तरल ईंधन में बदल जाती है। यह शोध कानपुर के हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रस्तुत किया गया। इसे चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केमटेक्नोवा 2026 में सराहा गया। इंजीनियरिंग संकाय के अधिष्ठाता सतेंद्र पाल सिंह ने इसे देश की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान बताया।
विज्ञापन

g स्मार्ट ट्रैफिक मॉडल : लविवि के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के छात्रों मुस्कान, गौरव, अमित और आयुष ने स्मार्ट ट्रैफिक मॉडल तैयार किया है। यह पहाड़ी रास्तों के अंधे मोड़ों पर यातायात को सुरक्षित बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed