फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A sub inspector commits suicide in Lucknow.

Suicide: बेटे को फोन कर दरोगा ने कहा- अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो... पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 26 Jul 2023 09:26 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jul 2023 09:26 PM IST
सार

लखनऊ में पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ज्ञान सिंह यादव ने मंगलवार देर रात बेटे को फोन कर कहा कि मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो। कुछ देर बाद न्यू हैदराबाद में स्थित अपने किराए के मकान में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
A sub inspector commits suicide in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ज्ञान सिंह यादव (54) ने मंगलवार देर रात बेटे को फोन कर कहा कि मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो। कुछ देर बाद न्यू हैदराबाद में स्थित अपने किराए के मकान में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अनहोनी की आशंका पर बुधवार सुबह परिजन न्यू हैदराबाद पहुंचे। खिड़की से देखा तो बिस्तर पर खून से सना शव पड़ा नजर आया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ शव निकाला। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से कन्नौज निवासी ज्ञान सिंह यादव का परिवार कानपुर के श्यामनगर इलाके में रहता है। वह 1988 बैच के सिपाही थे। प्रमोशन के बाद दरोगा हुए थे। वर्तमान में वह पुलिस लाइन लखनऊ में तैनात थे। न्यू हैदराबाद में स्थित मनोरमा शुक्ला के मकान में किराए पर अकेले रहते थे। पुलिस को ज्ञान सिंह के बेटे ध्रुव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे पिता ने फोन किया था। घबराए हुए थे। तभी कुछ आशंका हो गई थी। इसलिए वह और अन्य परिजन कुछ घंटे बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। सभी लोग सबसे पहले उनके घर पहुंचे। शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर जाकर छानबीन की। पिस्टल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दाहिनी कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मारी गई। गोली भीतर फंसी मिली।
विज्ञापन


बहकी बहकी बातें कीं..परेशान थे..वजह का पता नहीं
पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे दरोगा के परिजनों ने ज्यादा कुछ बातचीत करने से इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक ज्ञान सिंह ने रात में बेटे के अलावा भी अपने तीन चार रिश्तेदारों को फाेन किया। सब से एक जैसी ही बातें की। बहकी-बहकी बातें सुनकर सब हैरान थे। पुलिस को परिजनों ने बताया कि जब कॉल की थी तो वह बेहद परेशान लग रहे थे। उनसे कई बार परेशानी की वजह पूछी गई लेकिन नहीं बताया। वहीं सुसाइड नोट भी नहीं मिला। इसलिए खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल कट हुई..फिर नहीं रिसीव हुई
अजीबोगरीब बातचीत करने के बाद ज्ञान सिंह ने अधूरी बातचीत के दौरान ही कॉल कट कर दी थी। बेटे ध्रुव ने उनको कई बार कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि उसी वक्त आशंका हो गई थी कि ज्ञान सिंह ने कुछ कर लिया है। बाद में आशंका सही साबित हुई। घटना के बाद से उनकी पत्नी गीता, बेटा व अन्य परिजन बदहवाश हो गए।


कुछ समय पहले हुआ था एक्सीडेंट, पूरी तरह से नहीं हुए थे स्वस्थ
ज्ञान सिंह कुछ वक्त पहले एक हादसे का शिकार हुए थे। जिसमें उनको गंभीर चोट आई थी। काफी इलाज के बाद भी अभी वह सही से चल नहीं पा रहे थे। इतना जरूर था कि वह कार्यालय में बैठकर नौकरी कर ले रहे थे। घटना के बाद परिजन कयास लगा रहे थे कि कहीं खुदकुशी के पीछे अस्वस्थता या नौकरी से संबंधित तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed