फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student died when a dumper falls on her in Barabanki.

Barabanki: साइकिल से कॉलेज जा रही बीएससी की छात्रा पर डंपर पलटा, नीचे दबकर मौके पर ही मौत

Fri, 22 Mar 2024 03:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Mar 2024 03:53 PM IST
सार

बाराबंकी में साइकिल से कॉलेज जा रही एक छात्रा पर मिट्टी लदा डंपर पलट गया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन
A student died when a dumper falls on her in Barabanki.
मृतक छात्रा दीक्षा वर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइकिल से कॉलेज जा रही बीएससी की छात्रा पर मिट्टी लाद कर जा रहा अनियंत्रित डंपर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का चालक भाग खड़ा हुआ। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मोहारी पुरवा गांव निवासी राम सजीवन की पुत्री दीक्षा वर्मा (19) शुक्रवार को साइकिल से फतेहपुर इलाके में स्थित साईं डिग्री कॉलेज के लिए निकली थी।

विज्ञापन


इस दौरान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में फतेहपुर से बेलहरा जाने वाले मार्ग पर पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर आया और अनियंत्रित होकर दीक्षा पर पलट गया। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर भागे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। लोग चिल्ला रहे थे कि डंपर के नीचे कोई लड़की दब गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीतापुर जेल में आजम से मिले अखिलेश, बोले- उनके साथ अन्याय कर रही भाजपा, समय बदलेगा... न्याय मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा से गठबंधन खत्म होने पर पल्लवी पटेल का बड़ा बयान - एनडीए से ऑफर मिला तो विचार करेंगे




सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर डंपर को सीधा कराया। उसके नीचे दबी दीक्षा का शव कुचल चुका था। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा गया। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर चालक की तलाश की जा रही है। डंपर मिट्टी लेकर कहां जा रहा था इसकी भी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed