{"_id":"60508ba38ebc3ee61d7cec08","slug":"a-student-died-in-classroom-in-a-school-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री बोर्ड परीक्षा देने आई छात्रा अचानक कक्षा में हुई बेहोश, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री बोर्ड परीक्षा देने आई छात्रा अचानक कक्षा में हुई बेहोश, मौत
Tue, 16 Mar 2021 04:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान बेहोश हो गई थी छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सदर स्थित सेंट मैरिज डे इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा मनार अतीक (16) कक्षा में अचानक बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मनार पिछले तीन साल से बीमार चल रही थी। वह 10वीं की छात्रा थी और मंगलवार को प्री बोर्ड परीक्षा देने आई थी।
प्रधानाचार्य एस खाती ने बताया कि बच्ची को आठवीं कक्षा से ही तकलीफ थी पर परिजनों ने कभी भी खुलकर इसका जिक्र नहीं किया। मंगलवार को सुबह आठ बजे से परीक्षा थी। कक्षा में बैठते ही वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन का कहना है कि अभिभावकों ने फोन नहीं उठाया तो उसके रिश्तेदारों को फोन किया गया और वो मनार को ई रिक्शा से ले गए।