{"_id":"667e6479d15ae2995f06aa65","slug":"a-student-commits-suicide-in-jaidpur-thana-kshetra-in-barabanki-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: मकान मालिक की प्रताड़ना से तंग पॉलिटेक्निक के छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दी, सुसाइड नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: मकान मालिक की प्रताड़ना से तंग पॉलिटेक्निक के छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दी, सुसाइड नोट बरामद
Fri, 28 Jun 2024 12:51 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:51 PM IST
सार
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसने मकान मालिक पर प्रतापड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाले पॉलिटेक्निक के छात्र का शव फंदे पर लटकता मिला। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मकान मालिक द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सीतापुर जिले के गोपालपुर पोस्ट मिनिमिया निवासी सुरेश प्रकाश का पुत्र जयदीप वर्मा (30) जैदपुर थाना क्षेत्र के बरैया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में केमिकल ब्रांच के प्रथम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर उसका शव लटका पाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: भाजपा की चुनावी हार के बाद प्रदेश में हरकत में आया संघ, एकसाथ बदले गए कई वरिष्ठ प्रचारकों के केंद्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश भर में खुले प्राइमरी स्कूल, बच्चों को टीका लगाकर हुआ स्वागत, कई जगह बंद मिले गेट, शिक्षक नदारद
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें मकान मालिक द्वारा पंखा चलाने, लाइट जलाने से लेकर अन्य कामों के उपयोग में प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।
छात्र ने आत्महत्या को लेकर व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया जो उसके सीतापुर में रह रहे भाई ने देखा। सीओ सदर सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।