फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A stinging remark touched my heart; a stranger's questions shook me.

Lucknow News: ठेस ने छुआ मन, अपरिचित के सवालोें ने झकझोरा

Sun, 12 Jul 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A stinging remark touched my heart; a stranger's questions shook me.
नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार
लखनऊ। कभी त्याग की टीस ने आंखें नम कर दीं, तो कभी एक अनजान मेहमान ने रिश्तों की असली परिभाषा पर सोचने को मजबूर कर दिया। गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शनिवार को आयोजित नाट्य संध्या रचनादृश्य में मंचित दो नाटकों ''ठेस'' और ''अपरिचित'' ने अपनी संवेदनशील कहानियों और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

पहला नाटक ''ठेस'' प्रेम, त्याग, विश्वास और आत्मसम्मान की ऐसी कहानी लेकर आया, जिसने परिवार के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाली स्त्री के मौन दर्द को मार्मिक ढंग से सामने रखा। वहीं ''अपरिचित'' ने आधुनिक विज्ञान और पारिवारिक मूल्यों के बीच उठते सवालों को संवेदनशीलता से प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया। रूपाली चंद्रा, राजीव रंजन सिंह और राजीव त्रिपाठी के सशक्त अभिनय ने दोनों कहानियों को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन


भारतीयम और शिवांजना एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तुत किए गए दोनों नाटकों को राजीव रंजन सिंह के निर्माण, आशुतोष शुक्ल के लेखन और वरिष्ठ रंगनिर्देशक गोपाल सिन्हा के निर्देशन ने और प्रभावशाली बना दिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह और पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी को भारतीयम के संस्थापक पुनीत अस्थाना ने सम्मानित किया।

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

नाटक ठेस का मंचन करते कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed