फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A speeding four-wheeler hits a car from behind, killing a student

Lucknow News: कार में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, छात्र की मौत

Tue, 18 Nov 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
A speeding four-wheeler hits a car from behind, killing a student
अमर प्रताप सिंह की फाइल फोटो।
लखनऊ। विभूतिखंड थाने से कुछ दूरी पर रविवार शाम कार में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मूल रूप से बस्ती के खैरा गांव निवासी अमर प्रताप सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक टक्कर से कार नाले के ऊपर डिवाइडर पर पलट गई। टक्कर मारने वाले वाहन की नंबरप्लेट टूटकर गिर गई। इसकी मदद से चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बख्शी का तालाब स्थित एसआर कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र अमर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे थे। वह पिता दिवाकर, मां नीलम और भाई अभय के साथ चिनहट के मटियारी में रहते थे। दिवाकर परिवहन विभाग के मुख्यालय में ड्राइवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेटा शनिवार को कार से बस्ती गया था। रविवार को लौटते वक्त शाम लगभग 6:30 बजे विभूतिखंड थाने के पास एक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे की कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मदद करने के बजाय आरोपी चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अमर को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन के जरिये परिजनों को सूचना दी। इलाज के दौरान अमर ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed