फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A speeding car collided with several vehicles and overturned

Lucknow News: तेज रफ्तार कार कई गाड़ियों में टक्कर मारकर पलटी

Mon, 08 Dec 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 08 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A speeding car collided with several vehicles and overturned
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-एच में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार कई गाड़ियों से टकराने के बाद पलट गई। गनीमत रही कि कार की चपेट में कॉलोनी का कोई व्यक्ति नहीं आया। सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस कार सवार युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन

जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार सकरी गली में घुसी। कार सवार ने पहले उनकी कार व स्कूटी को टक्कर मारी, फिर सुरेश कुमार की कार को टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर से सुरेश के घर का मुख्य दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक नशे में था। उसकी कार में सिरिंज भी मिली है। चौकी प्रभारी जिलाजीत यादव ने बताया कि युवक की पहचान जानकीपुरम विस्तार सेक्टर दो निवासी सार्थक मिश्रा के रूप में हुई है। पीड़ित दिनेश प्रताप सिंह व अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से कार सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed