फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A smuggler ran away from police's arrest in Barabanki.

बाराबंकी: पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ तस्कर, तलाश में जुटीं कई टीमें

Sun, 29 Dec 2024 05:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Dec 2024 05:50 PM IST
सार

बाराबंकी में एक तस्कर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
A smuggler ran away from police's arrest in Barabanki.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

252 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार करने के बाद सुबेहा थाने लाया गया तस्कर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सुबेहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी असगर अली को पुलिस ने शनिवार की रात करीब 10:30 बजे रतौली अंडरपास के निकट मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे थाने लेकर आई थी और लॉकअप में बंद कर दिया था। रविवार सुबह उसने लघुशंका का करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे हैं उसे थाने के पास ले जाया जा रहा था उसने पुलिसकर्मी को धक्का दिया और हथकड़ी समेत फरार हो गया। जैसे ही यह सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंची हड़कंप मच गया। दोपहर तक इस बात को पुलिस छुपाए रही। सुबेहा के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed