{"_id":"65e305edbb902f5d450ee9f7","slug":"a-sipahi-inaugrated-cricket-series-with-firing-in-ambedkar-nagar-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar: फिल्मी अंदाज में सिपाही ने पिस्टल से फायर कर काटा फीता, दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar: फिल्मी अंदाज में सिपाही ने पिस्टल से फायर कर काटा फीता, दर्ज हुआ केस
Sat, 02 Mar 2024 04:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी,अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी,अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2024 04:31 PM IST
सार
अर्द्धसैनिक बल के जवान के खिलाफ अहिरौली थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले में लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्द्धसैनिक बल के एक जवान को लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर फिल्मी अंदाज में फीता काटकर खेंवार में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करना भारी पड़ गया। अहिरौली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए हर्ष फायरिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक कुर्ता पायजामा पहने एक व्यक्ति पिस्टल से फायर कर एक प्रतियोगिता के उद्घाटन में फीता काटने की रस्म अदा करता दिख रहा है। पुलिस टीम ने इसका फौरन संज्ञान लिया और जांच पड़ताल शुरू की। पता चला कि यह वीडियाे अहिरौली थाना क्षेत्र के खेंवार गांव से जुड़ा है। जानकारी हुई कि गांव निवासी संतोष कुमार सिंह सीआरपीएफ में सिपाही के तौर पर नियुक्त हैं। इन दिनों वह सीआरपीएफ की विशेष सेल में दिल्ली में ड्यूटी कर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली से ब्राह्मण चेहरा उतार सकती है भाजपा, कुमार विश्वास को लेकर हो रही चर्चा, खुद भी दिया संदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तैयार रहें... इस साल झेलनी होगी ज्यादा गर्मी, हीटवेव की संख्या हो सकती है ज्यादा
बीते दिनों वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। यहां क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने उसे बुलाया गया। इसमें उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर फीता काटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब वॉयरल हुआ है। हालांकि अर्द्धसैनिक बल का जवान अपनी छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी पर लौट गया है। सीओ भीटी शुभम कुमार ने बताया कि अहिरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा की तरफ से मामले में आरोपी के खिलाफ हर्ष फायरिंग के आरोप में केस दर्ज करा दिया गया है।
अर्द्धसैनिक बल के जवान संतोष के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजने के साथ ही उनके कमांडेंट को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। इस तरह की घटना एकदम अनुचित है। यदि कोई मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।