{"_id":"6027cded68be416092165c19","slug":"a-sipahi-falls-ill-after-taking-corona-vaccine-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: कोरोना का टीका लगवाने के बाद सिपाही की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: कोरोना का टीका लगवाने के बाद सिपाही की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Sat, 13 Feb 2021 06:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाने में तैनात सिपाही की तबियत शुक्रवार कोरोना टीका लगवाने के बाद बिगड़ गई। स्थानीय उपचार के बाद उसे शनिवार अपराह्न जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बुलंदशहर जनपद के मूल निवासी अमित चौधरी (27) ने बसखारी अस्पताल में कोरोना टीका लगवाया था। इसके बाद शुक्रवार शाम को उसके पेट में दर्द होने लगा। तेज ठंड लगने लगी। इस पर उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया। वहां कई घण्टे भर्ती करने के बाद भोर में थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार अपराह्न 2 बजे फिर से दर्द शुरू हो गया। सीएचसी ले जाए जाने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं भी जिला अस्पताल पहुंच रहा हूँ। उधर, सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने कहा कि सिपाही को भर्ती किया गया है। उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन