{"_id":"642bf88d766f477ad70a9f63","slug":"a-sipahi-died-in-an-accident-in-barabanki-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: ट्रैक्टर के नीचे दबकर सिपाही की मौत, खराब टैबलेट बनवाने के लिए जा रहा था बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: ट्रैक्टर के नीचे दबकर सिपाही की मौत, खराब टैबलेट बनवाने के लिए जा रहा था बाजार
Tue, 04 Apr 2023 03:44 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Apr 2023 03:44 PM IST
सार
नौपेड़वा बाजार के पास हुए हादसे में एक सिपाही की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। वह थाने का खराब टैबलेट बनवाने के लिए बाजार जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विस्तार
बाराबंकी जिले के बक्शा थाना पर तैनात सिपाही की मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह थाने पर खराब टैबलेट कम्प्यूटर को बनवाने के लिए बाइक से बाजार जा रहा थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। बाराबंकी जिले के ठठराही हैदरगढ़ निवासी अरुण सिंह (25) पुत्र अनिल सिंह दिसंबर 2019 से बक्शा थाने पर सिपाही तैनात थे। अरुण वहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करते थे। वह सुबह थाने का खराब टैबलेट बनवाने के लिए नौपेड़वा बाजार गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मरीज की मौत: एंबुलेंस के आगे कार खड़ी कर बोला, उमेश मिश्रा नाम है मेरा... भाजपा में हूं जिंदगी खराब कर दूंगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में अब एक ही आयोग करेगा बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा के लिए शिक्षकों का चयन, सीएम ने दिए निर्देश
सुबह नौ बजे जब वह नौपेड़वा से बक्शा थाने की तरफ लौट रहे थे तो बेलापार गांव के पास बाजार में नाली निर्माण के लिए आधी सड़क पर बालू पड़ी थी। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में उनकी बाइक बालू पर चढ़ गई। इससे वह बाइक सहित असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्राली लगा ट्रैक्टर सिपाही के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
अरुण अपनी पत्नी एकता सिंह के साथ नौपेड़वा बाजार लकड़मंडी में भाड़े का कमरा लेकर रहते थे। अरुण की शादी 2022 जून में हुई थी। अरुण दो भाइयों में बड़े थे। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सिपाही अरुण सिंह टैबलेट बनवाने के लिए गए थे जहां उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। पत्नी एकता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।