फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A seven years old girl murdered in karnailganj in Gonda.

Gonda: करनैलगंज में 7 साल की बच्ची का कत्ल, घर से 300 मीटर दूर गड्ढे में छिपाया शव

Mon, 14 Oct 2024 01:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Oct 2024 01:07 PM IST
सार

गोंडा जिले  के करनैलगंज में सात साल की बच्ची का कत्ल कर दिया गया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को एक गड्ढ़े में छिपा दिया।

विज्ञापन
A seven years old girl murdered in karnailganj in Gonda.
मृतक शाहनुमा की फाइल फोटो व इसी गड्ढे में दफनाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करनैलगंज में 7 साल की बच्ची का कत्ल कर दिया गया। कातिल ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के निकट गड्ढे में शव छिपा दिया था। पुलिस ने सोमवार की सुबह गड्ढे से शव निकालकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिस बच्ची की हत्या हुई वह सकरौरा मोहल्ले से पांच दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी।

विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के सकरौरा नगर में पांच दिन से लापता सात वर्षीय बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना 10 अक्तूबर को उस समय हुई थी जब सकरौरा निवासी रोशन अली की बेटी शाहनुमा अपने घर से अपराह्न लगभग 11 बजे दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी लेकिन वह लौटकर घर नहीं आई। परिवार ने काफी समय तक लड़की को ढूंढ़ने का का प्रयास किया जब कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: परिजनों का अंतिम संस्कार करने से इंकार, ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुआ टकराव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: मुख्य आरोपी सलमान समेत कई अज्ञात लोगों पर एफआईआर, 25 लोग हिरासत में, जिले में तनाव


कोतवाल श्रीधर पाठक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तलाश कराई लेकिन बच्ची का कहीं सुराग नहीं लगा। सोमवार को पांचवें दिन सकरौरा पश्चिमी के एक घर के पीछे बने टीनशेड से दुर्गंध आने लगी, जिस पर लोगों ने देखा तो वहां शाहनुमा का शव पड़ा मिला। जिस गड्ढे से शव निकाला गया वह मृत बच्ची के घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।

शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और घटना की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed