{"_id":"64e6e8102b5c8753c1015857","slug":"a-school-destroyed-in-a-flood-of-sarayu-in-barabanki-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki news: सरयू की बाढ़ में बह गया स्कूल, अब गांव में टिन शेड रखकर पढ़ाई कर रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki news: सरयू की बाढ़ में बह गया स्कूल, अब गांव में टिन शेड रखकर पढ़ाई कर रहे बच्चे
Thu, 24 Aug 2023 12:14 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:14 PM IST
सार
बाराबंकी जिले में सरयू नदी में आई बाढ़ के कारण जनजीवन बेहाल है। बाढ़ में स्कूल के बह जाने के कारण बच्चे टिन शेड में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
टिन शेड के नीचे पढ़ाई करते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले में सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों में जनजीवन बेहाल है। स्कूल तक नदी की चपेट में आकर अपना अस्तित्व खो चुके हैं। बाढ़ में समा चुके स्कूल के बच्चों को अब टिन शेड रखकर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
रामनगर तहसील क्षेत्र का खुज्झी गांव इस समय सरयू नदी की बाढ़ की चपेट में है। इस गांव का प्राथमिक विद्यालय नदी की धारा में समा चुका है। पिछले कई दिन से नौनिहालों की पढ़ाई ठप थी। बुधवार को तहसील प्रशासन ने गांव में ही लल्लू प्रसाद के घर सहन में टिन शेड रखवाने के बाद बुधवार सुबह से शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस की तरह भाजपा से मुक्ति चाहती है जनता, बसपा अकेले लड़ेगी, आकाश के कंधे पर मायावती का हाथ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मिशन चंद्रयान-3: यूपी में दो करोड़ से अधिक छात्रों ने देखी सफल लैंडिंग, पहली बार शाम को खोले गए स्कूल
एसडीएम रामनगर अनुराग सिंह ने बताया कि अस्थाई शिक्षण व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बाढ़ से प्रभावित अन्य सभी स्कूलों की निगरानी की जा रही है।