Ayodhya: अयोध्या में बनेगा रेत मूर्तिकला संग्रहालय, भगवान श्रीराम के चरित्र को किया जाएगा प्रदर्शित
अयोध्या में बनने वाले रेत मृर्तिकला संग्रहालय में रेत से कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जो भगवान राम के चरित्र और राम चरितमानस के कथानक पर आधारित होंगी। इसका निर्माण राम की पैड़ी के नजदीक किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को हजारों करोड़ की योजनाओं से सजाया और संवारा जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है। इसके अलावा, नगर में कई ऐसे निर्माण होंगे जो कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होंगे।
अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि नगर में रेत मूर्तिकला संग्रहालय का भी निर्माण किया जाएगा। जो कि राम की पैड़ी के पास स्थित होगा।
ये भी पढ़ें - यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट, कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप
ये भी पढ़ें - यूपी की हारी 14 सीटों पर बीजेपी उतार सकती है फिल्म स्टार, दिग्गज भी दिख सकते हैं मैदान में
उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि में बनने जा रहे रेत मूर्तिकला संग्रहालय पर बताया, 'जिस तरह से मोम संग्राहलय में मोम से मूर्तियां बनाई जाती हैं, उसी तरह से राम जन्मभूमि में रेत मूर्तिकला संग्रहालय बनाया जाएगा। रेत मूर्तिकला संग्रहालय में रेत से कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जो भगवान राम के चरित्र और राम चरितमानस के कथानक पर आधारित होंगी।'
#WATCH उत्तर प्रदेश: अयोध्या के DM नीतीश कुमार ने राम जन्मभूमि में बनने जा रहे रेत मूर्तिकला संग्रहालय पर बताया, "जिस तरह से मोम संग्राहलय में मोम से मूर्तियां बनाई जाती हैं, उसी तरह से राम जन्मभूमि में रेत मूर्तिकला संग्रहालय बनाया जाएगा। रेत मूर्तिकला संग्रहालय में रेत से… pic.twitter.com/sDZGH2FYA7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2023
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है जो कि जनवरी में प्रस्तावित है। आयोजन में पांच लाख से अधिक भक्तों के शिरकत करने का अनुमान है।