फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A saint of Ayodhya offered to rahul gandhi to stay in hanumangarhi temple campus.

Ayodhya: हनुमानगढ़ी के महंत ने बंगला छिनने के बाद राहुल गांधी को दिया ऑफर, मंदिर परिसर में आकर रहें

Tue, 04 Apr 2023 06:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Apr 2023 06:08 PM IST
सार

हनुमानगढ़ी के एक महंत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अयोध्या के हनुमानगढ़ी के परिसर में आकर रहने का ऑफर दिया है। इसे कांग्रेस को उनके समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
A saint of Ayodhya offered to rahul gandhi to stay in hanumangarhi temple campus.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से उन्हें आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के बाद से कांग्रेस 'मेरा घर, राहुल गांधी का घर' मुहिम चला रही है। कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बीच अब अयोध्या के एक महंत ने भी राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी मंदिर में आकर रहने का ऑफर दिया है ।

विज्ञापन


अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास ने राहुल गांधी को मंदिर परिसर में स्थित अपना आवास रहने के लिए देने का ऑफर दिया और कहा कि हम अयोध्या के संत इस पावन शहर में उनका स्वागत करते हैं। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी अगर हनुमानगढ़ी परिसर में आना और रहना चाहें तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव की तरफ उम्मीदभरी नजरों से देख रहे कांशीराम के अनुयायी पर नहीं कर पा रहे भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में अब एक ही आयोग करेगा बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा के लिए शिक्षकों का चयन, सीएम ने दिए निर्देश




उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी को अयोध्या जरूर आना चाहिए। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी आकर यहां प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हनुमानगढ़ी परिसर में कई आश्रम हैं। उनको (राहुल गांधी को) आकर हमारे आश्रम में रुकना चाहिए, हमें खुशी होगी। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।

महंत संजय दास हनुमानगढ़ी के बुजुर्ग संत महंत ज्ञान दास के शिष्य हैं। वे महंत ज्ञान दास की प्रतिष्ठित गद्दी के उत्तराधिकारी भी हैं। महंत संजय दास ने संकट मोचन सेना नाम से अपना संगठन भी बनाया हुआ है। हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने एक आपराधिक मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी के खिलाफ ये मामला साल 2019 के आम चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान को लेकर चल रहा था। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद उनको लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी को सांसद के रूप में आवंटित आवास खाली करने का नोटिस भी दे दिया गया है। राहुल गांधी को आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने मेरा घर, राहुल गांधी का घर अभियान शुरू किया था। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर इसके पोस्टर लगा रहे हैं, पोस्टर के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed