Lucknow: अचानक 25 फीट नीचे धंस गई लखनऊ के पॉश इलाके की सड़क, लोगों ने ट्विटर पर लिए मजे
राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश माने जाने वाले इलाके विकास नगर की सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। जिससे बीच सड़क करीब 25 फीट का गड्ढा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ की सड़कों की हालत आमतौर पर बारिश के मौसम में चर्चा के केंद्र में आती हैं जब जगह-जगह जलभराव और सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हादसे होते हैं पर सोमवार को शहर के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले विकास नगर के लोहिया नगर वार्ड की एक सड़क धंस गई।
सड़क में करीब 25 फीट का गड्ढा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास बैरीकेडिंग कर दी है पर समय-समय पर होने वाली इन घटनाओं से पता चलता है कि निर्माण कार्य कितना खोखला किया गया है। अच्छी बात रही कि जान माल की क्षति नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें - मदरसों के आठवीं तक के छात्रों को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, शैक्षिक सत्र 2022-23 से लागू होगा नियम
ये भी पढ़ें - तीन दिन बाद भी नवगठित कमिश्नरेट में अफसरों की तैनाती नहीं, कई बैठकों के बाद भी नहीं हुआ निर्णय
एक यूजर ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश : गड्ढामुक्त प्रदेश में सड़क धसने का एक और नया मामला, जहाँ एक सड़क लगभग 20 फिट गहराई में धंसी ... मामला राजधानी लखनऊ के विकास नगर का है।
उत्तर प्रदेश :
— Dp Rathi (@rathi_dp) November 28, 2022
गड्ढामुक्त प्रदेश में सड़क धसने का एक और नया मामला, जहाँ एक सड़क लगभग 20 फिट गहराई में धंसी ...
मामला राजधानी लखनऊ के विकास नगर का है।#UttarPradesh #Lucknow #YogiAdityanath pic.twitter.com/FNQWrl994j
इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग मजे लेने लगे हैं। एक यूजर ने कहा कि यह सरकार के भ्रष्टाचार का सुबूत है। न जाने कौन सड़क कहां धंस जाए।