{"_id":"69a5eaa18fa672f25b0e596e","slug":"a-report-has-been-filed-for-obstructing-the-construction-of-the-irrigation-departments-boundary-wall-lucknow-news-c-13-lko1096-1629071-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिंचाई विभाग की बाउंड्रीवॉल निर्माण में बाधा पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिंचाई विभाग की बाउंड्रीवॉल निर्माण में बाधा पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Tue, 03 Mar 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के नरौना गांव स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन की बाउंड्रीवॉल निर्माण के विवाद में अवर अभियंता (जेई) की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार दे रात तीन नामजद व कई अज्ञात लोगों के रिपोर्ट दर्ज की है।
लखनऊ खंड-दो शारदा नहर के जेई विवेक गुप्ता के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षण भवन परिसर में 27 फरवरी को पुलिस बल की मौजूदगी में सिंचाई विभाग के अधिकारी बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान गांव के नंदू यादव और सौरभ मौके पर पहुंचे और जमीन पर अपना दावा जताते हुए निर्माण रुकवाने की कोशिश की। 28 फरवरी की सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो बाउंड्री के कई पिलर गिरे हुए मिले। आरोप है कि इससे पहले भी करतार यादव, नंदू यादव, सौरभ और उनके अन्य साथियों ने कर्मचारियों को धमकाते हुए सरकारी काम रुकवाने की कोशिश की थी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।