फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A rape attempt with a dalit girl in Mall in Lucknow.

Lucknow: ननिहाल में रहकर पढ़ रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, छह से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Nov 2022 11:37 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, माल (लखनऊ)
संवाद न्यूज एजेंसी, माल (लखनऊ) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Nov 2022 11:37 AM IST
सार

माल इलाके में अर्सलान नामक युवक ने दलित छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। परेशान होकर जब छात्रा अपने गांव लौट गई तो वहां भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
A rape attempt with a dalit girl in Mall in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ के माल में दलित छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों ने केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक, पिता की मृत्यु के बाद छात्रा ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन


आरोप है कि कसमंडी खुर्द निवासी अर्सलान उसे परेशान करने लगा। आजिज आकर छात्रा गांव लौट गई। इस पर आरोपी गांव जाकर छेड़छाड़ करने लगा।

छात्रा की मां ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की, लेकिन अर्सलान सुधरा नहीं। आरोप है कि शुक्रवार शाम छात्रा खेत गई थी, जहां अर्सलान ने धमकाते हुए उससे दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


किसी तरह छात्रा भागकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। शनिवार को थाने जाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, एससी-एसटी एक्ट सहित छह से अधिक गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed