{"_id":"64f6ea43b355890d9c0148e7","slug":"a-principal-beats-girl-students-with-stick-in-his-house-in-sultanpur-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: अपने घर में किरायेदार छात्राओं को आधी रात में प्रधानाचार्य ने डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: अपने घर में किरायेदार छात्राओं को आधी रात में प्रधानाचार्य ने डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज
Tue, 05 Sep 2023 02:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:13 PM IST
सार
बीच शहर में आधी रात को चीखपुकार से पूरा मोहल्ला जाग उठा। प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर में पुलिस अभिरक्षा में बैठा आरोपी प्रधानाचार्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय हाईस्कूल कन्धई मधूपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत शैलेश सिंह ने अपने आवास के ऊपर किराए पर रह रही छात्राओं को सोमवार की देर रात डंडों से पीटा। चीख-पुकार पर उठे पड़ोसियों ने किसी तरह छात्राओं को बचाया। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
बढ़ैयावीर मोहल्ले में केएनआईपीएसएस के पूर्व वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डॉ. राम सकल सिंह का आवास है। उनके पुत्र शैलेश सिंह वर्तमान समय में राजकीय हाईस्कूल कन्धई मधूपुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं। उनके मकान के ऊपरी तल पर तीन छात्राएं किराए पर रहती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षक दिवस: सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, बोले खुद को तकनीकी रूप से अपडेट रखें
सोमवार की रात एक बजे के करीब जब छात्राएं गहरी नींद में सो रहीं थीं तभी घर में अकेले रह रहे शैलेश सिंह ने दरवाजा खटखटाया। आरोप है कि दरवाजा खोलने पर प्रधानाचार्य छात्राओं को डंडे से पीटने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। चीखपुकार पर पड़ोसी भी आ गए। किसी तरह से छात्राओं ने 112 पर फोन किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानाचार्य को कोतवाली में लेकर आई। छात्राओं के परिजन व रिश्तेदार भी कोतवाली पहुंच गए। रात में कोतवाली में भी प्रधानाचार्य ने जमकर बवाल काटा। कई पुलिस वालों से आरोपी प्रिंसिपल की कहासुनी हुई। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य पर केस दर्ज किया।
मंगलवार को घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी कोतवाली नगर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष व आरोपी प्रधानाचार्य से घटना के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।