फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A priest murdered in Deeh thana kshetra in Raebareli.

Raebareli: पुजारी की धारदार हथियार से वार कर हत्या, जले हुए पाए गए शरीर पर पड़े हुए कपड़े

Sun, 09 Jul 2023 02:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jul 2023 02:22 PM IST
सार

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में एक पुजारी की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। जिस हालत में शव मिला उससे लग रहा है कि मारने के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया।
 

विज्ञापन
A priest murdered in Deeh thana kshetra in Raebareli.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र में शनिवार की रात गांव से बाहर सड़क किनारे बूढ़े बाबा मंदिर में रह रहे पुजारी की भारी वस्तु और धारदार हथियार से प्रहार करके नृशंस हत्या कर दी गयी। हत्यारोपियों ने पुजारी के गुप्तांग में भी प्रहार किया। पुजारी के कपड़े झुलसे हुए थे। पुजारी का रक्तरंजित मंदिर में शव मिलने से दहशत फैल गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ की। कमालपुर बडै़ला निवासी मेड़ई राम (65) गांव से आधा किलोमीटर दूर अपने खेत के पास मंदिर बनाकर 12 वर्ष से रहते थे और मंदिर में पूजा पाठ करते थे। गांव में बेटे और बहू रहती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दूसरा चरण: कांग्रेस ने अयोध्या से शुरू किया 'जातीय जनगणना कराओ, ओबीसी आरक्षण बचाओ' सम्मेलन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ गोमतीनगर थाने में तहरीर, विवादित ट्वीट किया था पोस्ट


रविवार की सुबह बाबा मेड़ई राम का शव मंदिर के ऊपरी हिस्से में बनी छत पर रक्तरंजित अवस्था में मिला और पुजारी के शरीर पर पड़े कपड़े झुलसे हुए थे और गुप्तांग के पास किसी धारदार चीज से प्रहार किया गया था। सिर में भी चोट के निशान थे। पुजारी की हत्या की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने  साक्ष्य जुटाए।

बाबा मेड़ईराम  की पत्नी कैलासा की 12 वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी तभी से बाबा गांव से बाहर पत्नी की समाधि के पास ही मन्दिर बनाकर यहीं रहने लगे थे। बाबा के चार बेटे फूलचंद, अरुण, सोनू और चंदन के अलावा एक बेटी उर्मिला है। सभी बेटों और बेटी का विवाह हो चुका है। सभी गांव वाले घर में रहते हैं। बाबा के नाम दस बीघा जमीन है।

बाबा के बडे़ बेटे फूलचंद ने बताया की शनिवार की रात 11 बजे तक साथ था और मंदिर के बगल में खेत में धान लगाने के लिए खेत तैयार करा रहा था। रविवार की सुबह बाबा की दो बहुएं खेत जाने से पहले मंदिर पहुंचीं तो बाबा को आवाज लगाई लेकिन बाबा नहीं बोले। छत पर देखा तो बाबा का रक्त रंजित शव पड़ा था। एसपी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed