{"_id":"5aaba2fe4f1c1b00768b5e28","slug":"a-poster-with-maya-and-akhilesh-photo-hanged-in-front-of-the-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक ही पोस्टर में नजर आने लगे माया और अखिलेश, गठबंधन की संभावनाएं हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक ही पोस्टर में नजर आने लगे माया और अखिलेश, गठबंधन की संभावनाएं हुई तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सपा और बसपा के बीच आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर आम सहमति नजर आ रही है।
विज्ञापन
इसका एक नजारा शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के नेता तारिक अहमद लारी द्वारा लगवाए गए इस पोस्टर में अखिलेश और मायावती दोनों को जगह दी गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा के दोनों प्रत्याशियों ने बीजेपी पर भारी मतों से जीत हासिल की थी। मायावती ने इस चुनाव में आपने प्रत्याशियों को न उतारकर अप्रत्यक्ष रूप से सपा का समर्थन किया था।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा मुख्यालय जाकर मायावती से मुलाकात की थी। हालांकि अभी तक दोनों ही पार्टियों ने गठबंधन को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं।