फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A population of five lakh will face a water shortage today

Lucknow News: पांच लाख की आबादी आज झेलेगी पानी की किल्लत

Wed, 29 Jul 2026 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A population of five lakh will face a water shortage today
लखनऊ। ऐशबाग जलकल से जुड़े इलाकों की करीब पांच लाख की आबादी को बुधवार को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इसका कारण है कि सुबह जलापूर्ति के बाद क्षेत्र में बिजली सुधार के काम कराए जाएंगे। ऐसे में जलकल विभाग ने अपील की है कि लोग सुबह सप्लाई के समय ही जरूरत का पानी जमा कर लें।
विज्ञापन

जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बिजली विभाग सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र ऐशबाग यार्ड में खंभे और पतंगों से बचाव के लिए नेट लगाएगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसका सीधा असर ऐशबाग जलकल से होने वाली पेयजल आपूर्ति पर पड़ेगा। इससे लालबाग, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, कैसरबाग, माल एवेन्यू, हजरतगंज, मौलवीगंज, ऐशबाग, भदेवां, लाटूश रोड, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, मनकामेश्वर वार्ड और बाबूगंज में पानी की किल्लत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed