फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A plane stopped on run way because of technical reason in lucknow airport.

उड़ान भर रहे विमान का अगला पहिया रन-वे पर ही निकला, पांच घंटे तक ठप रहा एयरपोर्ट, हंगामा

Thu, 28 Dec 2017 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Dec 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
A plane stopped on run way because of technical reason in lucknow airport.
इसी प्लेन का निकला था पहिया। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रियाद के ‌लिए उड़ान भरने जा रहे विमान का अगला पहिया रन-वे पर ही निकल गया। पायलट की सूझबूझ से हादसा होने से बच गया। विमान में खराबी आने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आनन फानन इंजीनियरों को बुलाया गया लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी उसकी खराबी दूर नहीं की जा सकी। बीच रन-वे पर विमान खराब होने के कारण लखनऊ आने वाले कई विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके, जबकि यहां से जाने वाले कई विमान उड़ान भी नहीं भर सके। उधर काफी देर तक खराबी दूर ना होने से नाराज विमान के यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। जिस पर विमान को रस्सी से खींचकर रनवे से हटाया गया। इस दौरान लगभग पांच घंटे तक विमानों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन


इस तरह रस्सी से बांधकर प्लेन को रनवे से हटाया गया, देखें तस्वीरें-
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान (एसवी-895) बुधवार शाम करीब 5:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट से क्रू मेम्बर सहित 298 यात्री लेकर रियाद के लिए उड़ान भरने जा रहा था। तभी एयरपोर्ट रनवे पर पहुंचते ही विमान के अगले पहिए में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और पहिया निकल गया। पायलट को जानकारी होते ही उसने आनन-फानन इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर विमान को रनवे पर ही रोक लिया।

अधिकारियों के हाथ पांव फूले

A plane stopped on run way because of technical reason in lucknow airport.

पायलट ने बाद में विमान को रनवे से हटाकर टैक्सी वे पर लाने की कोशिश की, लेकिन विमान आगे पीछे नहीं हो सका। तुरंत घटना की सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और हड़कंप मच गया।

खाली न होने से दिल्ली, मुम्बई सहित अन्य स्थानों से पहुंचे कई विमान अमौसी एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके, बल्कि उन्हे एअरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाकर वापस लौटना पड़ा। वही अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए तैयार इन्डिगो, विस्तारा सहित कई अन्य विमान यहां से उड़ान नहीं भर सके और एयरपोर्ट पर ही खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed