{"_id":"67854c69d9341a1ce50f3bcd","slug":"a-person-who-cheated-in-the-name-of-getting-a-license-for-a-gas-agency-and-petrol-pump-was-arrested-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108842-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Tue, 14 Jan 2025 01:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया ठगी का आरोपी।
श्रावस्ती। खुद को भारत गैस का अधिकारी बताकर करता ठगी करने वाले जालसाज को रविवार गिलौला पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर तिलकपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लोगों को भारत गैस की एजेंसी व पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इसके पास से पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार, तीन मोबाइल, पांच सिम कार्ड, सात एटीएम, चार आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, तीन निर्वाचन कार्ड, एक एचपी रिफ्यूल कार्ड व एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है।
मैनपुरी निवासी आरोपी ने बलरामपुर सहित श्रावस्ती के छह लोगों से 95,34,403 रुपये की ठगी की थी। इसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम लखना निवासी वीर बहादुर दुबे ने स्थानीय थाने में शनिवार को केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उसने भारत गैस की एक एजेंसी व भारत पेट्रोलियम के दो पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था।
इसका लाइसेंस दिलाने के नाम पर आराेपी मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाजीपुर निवासी राजकिशोर चौधरी ने उसे फोन कर खुद को भारत गैस का अधिकारी बताकर लाइसेंस दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये लिए थे। वहीं इसी थाना क्षेत्र के गिलौला कस्बा निवासी शहरयार को गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर उससे 18 लाख रुपये, गिलौला निवासी मनोज कुमार तिवारी को पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 10 लाख दो हजार रुपये, थाना क्षेत्र के महजिदिया निवासी रामकुमार सिंह से गैस एजेंसी के नाम पर तीन लाख 62 हजार, सिरसिया थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी अनिल कुमार से गैस एजेंसी के नाम पर नौ लाख 28 हजार रुपये व बलरामपुर जिले के कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधुपुर निवासी उमेश कुमार दीक्षित को पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 9,24,403 रुपये ठगे थे।
विज्ञापन
इनसे भूमि की पैमाइश के लिए अधिकारियों को और रुपये देने की बात कही गई। संदेह होने पर वीर बहादुर दुबे ने गिलौला थाने में केस दर्ज कसाया। आरोपी और पैसा लेने रविवार गिलौला आया था। जहां उसे गिलौला पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर तिलकपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
ठगी के पैसे से खोला शोरूप, खरीदी लग्जरी कार
आरोपी ने ठगी के पैसे से 30-30 लाख रुपये खर्च कर आगरा और फिरोजाबाद में गुजरात की एक नामी कंपनी का साड़ी का शोरूम खोला। बाद में आगरा का शोरूम बंद हो गया, जबकि फिरोजाबाद में अब भी चल रहा है। वहीं फिरोजाबाद में एक गैरेज भी खोला था जो चल रहा है। इसके साथ ही उसने एक पुरानी फॉर्च्यूनर कार भी खरीदी जो किराए पर चलाता है। कार पर सदस्य उत्तर मध्य रेलवे सलाहकार समिति का बोर्ड भी लगा रखा है।
जल्द होगी गिरफ्तारी
आरोपी राजकिशोर की ट्रेवल एजेंसी में उसके चालक गिलौला निवासी नंदकुमार की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
घनश्याम, चौरसिया एसपी