फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A permanent holding area will be built for passengers at Charbagh station.

Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनेगा स्थायी होल्डिंग एरिया

Mon, 05 Jan 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A permanent holding area will be built for passengers at Charbagh station.
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया बनेगा। रेल कोच रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग की जमीन पर इसे तैयार किया जाएगा। यहां 25 सौ तक यात्री रुक सकेंगे। यात्रियों को एलईडी के जरिये ट्रेनों की जानकारी भी यहां मिलेगी।
विज्ञापन

पीक सीजन व त्योहारों पर प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जाते रहे हैं। इससे भीड़ नियंत्रित करने यात्रियों को ठहराने में राहत हो जाती है। अब हाल ही में रेलवे बोर्ड ने 70 रेलवे स्टेशनों पर स्थायी रूप से इन्हें बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें चारबाग, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं। लिहाजा रेलवे अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। होल्डिंग एरिया में बैठने, आराम करने की जगह के अतिरिक्त यात्रियों के लिए पेयजल, एलईडी की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

वृक्षों का भी होगा संरक्षण
चारबाग स्टेशन पर होल्डिंग एरिया के लिए जो जगह चिह्नित की गई है, वहां पहले स्टेशन अपग्रेडेशन कार्य के तहत कॉन्कोर्स बनाया जाना था। इसके लिए यहां लगे पीपल, अशोक, नीम आदि के वर्षों पुराने वृक्षों को काटने की तैयारी थी। अब होल्डिंग एरिया बनने से इन वृक्षों का भी संरक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iचारबाग स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट के सामने की पार्किंग में स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। इससे यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।I
I-कुलदीप तिवारी, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवेI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article