फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a officer will be retire in upcoming september

बुढ़ापे में सलाम-नमस्ते की चिंता

Sat, 20 Jul 2013 01:07 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Jul 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
a officer will be retire in upcoming september

गांव के काम-धाम से जुड़े एक बड़े अफसर इसी 30 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। सोच रहे थे कि, गांव पहुंचने के पहले वहां कुछ ऐसा कर लेंगे कि, नौकरी भर गांव न जाने का दंश न झेलना पड़े।

विज्ञापन


और कुछ न सही, दुआ-सलाम, नमस्ते, बंदगी तो कम से कम वहां भी मिलती रहे। इसी सोच में बतौर आला हाकिम अपने जिले और गांव में निरीक्षण की योजना बनाई।

दो मौका निकाला, दोनों ही बार झगड़े की नौबत। उन्हें अंदाजा हो गया कि, चाहे जितना बड़का साहब हो जाएं, अपने गांव में हुक्म नहीं चलेगा।

खैर, महकमे के मातहत अफसरों से जब भी साबका होता है एक ही निर्देश देते, गांव में सारी सुविधाएं हो जानी चाहिए। छोटे-मोटे कुछ काम होने शुरू हुए तो गांव वालों की भीड़ सचिवालय तक आने लगी।
विज्ञापन


जहां काम शुरू हुए वहां शिकायत का अंबार। साहब को पता चल गया कि गांवों में काम कितनी मुश्किल से होता है और विवाद कितनी जल्दी पीछा पकड़ लेता है। पांच-छह महीने में ही गांव की राजनीति से आजिज आए साहब को अब जाकर सुकून मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजह, उस विभाग से तबादला जो हो गया। अब गांव वाले आते हैं तो उन्हें समझा देते हैं कि, वह विभाग चला गया...अफसर से बात करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed