{"_id":"665f58ed411ee31a2a05264a","slug":"a-new-record-was-set-in-the-name-of-sps-ram-shiromani-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105145-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सपा के राम शिरोमणि के नाम रहा नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सपा के राम शिरोमणि के नाम रहा नया रिकॉर्ड
Tue, 04 Jun 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती लोकसभा सीट पर पार्टी का खाता खोलने के साथ लगातार दूसरी बार दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर अब तक हुए चार आम चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ जब सपा ने न सिर्फ खाता खोला। बल्कि पाला बदल कर बसपा से सपा में आए राम शिरोमणि वर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वहीं सपा ने 2014 में हुई करारी शिकस्त का बदला भी पूरा किया।
वर्ष 2009 में वजूद में आई श्रावस्ती लोकसभा सीट में पहली बार कांग्रेस के डाॅ. विनय कुमार पांडेय ने 33.29 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। तब बसपा के रिजवान जहीर 26.35 प्रतिशत मत के साथ दूसरे व सपा की रुआब सईदा 18.38 प्रतिशत मत के साथ तीसरे स्थान पर थीं। तब भाजपा के सत्यदेव सिंह को मात्र 7.92 प्रतिशत मत ही मिले थे। वहीं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के दद्दन मिश्रा ने 35.30 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। तब सपा के बाहुबली अतीक अहमद को 26.53, बसपा के कद्दावार नेता लालजी वर्मा को 19.88 प्रतिशत मत मिले थे। पीस पार्टी के रिजवान जहीर को 10.39 व कांग्रेस के विनय कुमार पांडेय को मात्र 2.4 प्रतिशत ही मत मिले थे। तब नोटा में 1.49 प्रतिशत मत पड़े थे।
वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन में बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा 44.31 प्रतिशत मत प्राप्त कर विजेता बने। जबकि भाजपा के दद्दन मिश्रा को 43.78, कांग्रेस के धीरेंद्र प्रताप सिंह को 5.82 व भाकपा के नब्बन खान को 1.27 प्रतिशत मत मिले। तब नोटा में 1.72 प्रतिशत मत पड़े थे। इस लोकसभा चुनाव में सपा ने न सिर्फ खाता खोला बल्कि राम शिरोमणि वर्मा लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए।