फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A mule was tied to a rope and hung from a tree, resulting in its death

Lucknow News: खच्चर के गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटकाया, हुई मौत

Fri, 10 Oct 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 10 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
A mule was tied to a rope and hung from a tree, resulting in its death
लखनऊ। महानगर सेक्टर सी में बृहस्पतिवार को लक्ष्मण पार्क के पास अज्ञात ने पेड़ से रस्सी बांधकर खच्चर को लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एनजीओ आसरा द हेल्पिंग हैंड्स की कर्मी चारू खरे की शिकायत पर महानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन


सेक्टर सी निवासी लोगों को बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पार्क में लगे पेड़ के तने से खच्चर लटकता दिखाई दिया। आनन-फानन लोगों ने रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने महानगर पुलिस और आसरा द हेल्पिंग हैंड्स संस्था को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में संस्था की सदस्य चारू खरे टीम के साथ पहुंचीं। उन्होंने नगर निगम को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


नगर निगम ने शव कब्जे में ले लिया। चारू खरे ने आशंका जताई कि खच्चर का शव करीब दो घंटे से लटका हुआ था। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक मामले में केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। साथ ही खच्चर के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed