{"_id":"6a6914988c01b1223c035554","slug":"a-miscreant-who-hitched-a-ride-picked-the-shopkeepers-pocket-and-fled-with-46500-rupees-lucknow-news-c-13-lko1096-1849010-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लिफ्ट मांगकर बैठे बदमाश ने दुकानदार की जेब काटी, 46500 रुपये लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लिफ्ट मांगकर बैठे बदमाश ने दुकानदार की जेब काटी, 46500 रुपये लेकर भागा
Wed, 29 Jul 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित अजयकांत कटियार।
गुडंबा। जानकीपुरम इलाके में लिफ्ट मांगकर बैठे बदमाश ने स्कूटी सवार दुकानदार अजयकांत कटियार की जेब काटकर 46,500 रुपये चुरा लिए। आरोपी सड़क के दूसरी ओर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग गया।
जानकीपुरम सेक्टर-3 निवासी अजयकांत कटियार के अनुसार, 60 फीटा रोड पर उनकी किराने की दुकान है। सोमवार दोपहर वह स्कूटी से रकाबगंज खरीदारी करने जा रहे थे। 60 फीट रोड पर एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। गोकुल मिष्ठान के सामने युवक ने स्कूटी रोकने को कहा और उतरते समय उनकी जेब काट ली। उतरते वक्त उसका पैर स्कूटी के फुटरेस्ट में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसके पास मौजूद चोरी के 13500 रुपये सड़क पर गिरकर बिखर गए। उन्होंने अपनी जेब देखी तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे 60000 रुपये गायब थे। शोर मचाने पर बदमाश सड़क पार खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश कर रही है।