{"_id":"5eb3d1888ebc3e907664b04a","slug":"a-mini-bus-hits-a-tree-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार मिनी बस, करीब एक दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार मिनी बस, करीब एक दर्जन यात्री घायल
Thu, 07 May 2020 02:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 May 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर हुआ हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या लखनऊ राजमार्ग पर बड़ेला गांव के पास करीब दो दर्जन यात्रियों से भरी एक मिनी बस गुरुवार सुबह पेड़ से टकरा गई। हादसे से चीखपुकार मच गई। बस बिहार के छपरा से यात्रियों को लेकर जयपुर जा रही थी। हादसे से बस में बैठे लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सबको सुरक्षित निकाला और दूसरे वाहन से उन्हें जयपुर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हर्बल कंपनी के 2 दर्जन से अधिक कर्मचारी बिहार के छपरा में रहकर टेलीमार्केटिंग के माध्यम से दवाएं बेच रहे थे लेकिन मार्च महीने में लॉकडाउन हो जाने के बाद से सभी वहीं फंसे हुए थे।
विज्ञापन
इन लोगों ने छपरा में आनंद बस सर्विस की मिनी बस संख्या बीआर 04 पी ए 00 47 के मालिक आनंद राय से संपर्क कर उनसे जयपुर स्थित सारंग कस्बे में 26 लोगों को छोड़ने के लिए 30 हजार रुपए भाड़ा, डीजल और टोल खर्च देने पर तय करके बुधवार की शाम 7 बजे छपरा से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। मिनी बस गाड़ी मालिक आनंद राय खुद चला रहे थे जबकि उनके पास दिल्ली निवासी परिचालक राजू बैठा हुआ था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह करीब 4 बजे लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर बड़ेला गांव के निकट मिनी बस असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे बस के अंदर सो रहे करीब एक दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। इन सभी यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से जयपुर के लिए रवाना कर दिया।