फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A mentally ill man got beaten by Two in Gonda.

गोंडा: मानसिक रूप से बीमार युवक को घेरकर डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2023 05:17 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Oct 2023 05:17 PM IST
सार

गोंडा के मनकापुर में एक मानसिक रूप से बीमार युवक को डंडे से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
A mentally ill man got beaten by Two in Gonda.
मनकापुर में मानसिक रूप से बीमार युवक की पिटाई करते दबंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले की कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के रहने वाले मानसिक रूप से बीमार युवक की डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मनकापुर के प्रभारी कोतवाल प्रबोध कुमार ने बताया कि नगर के राजेंद्रनगर निवासी आशीष गुप्ता (25) कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार हैं। वह अक्सर लोगों के साथ अभद्रता करता रहता था। मंगलवार को उसने भगत सिंह नगर चौक बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी राकेश अरोड़ा की दुकान पर जाकर अभद्रता की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर आंदोलन के नायकों को मिलेगा अमरत्व, दस्तावेजों में दर्ज करने की हो रही है तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्रिकेट विश्वकप: लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, टीमों का शिड्यूल जारी


व्यवसायी ने अपने बेटे अंकित अरोड़ा व दुकान पर काम करने वाले विक्की पटवा निवासी आजाद नगर मनकापुर से आशीष को पकड़कर कोतवाली ले जाने को कहा। इसी बीच आशीष वहां से भागकर मिर्जापुर गांव के समीप बाईपास मार्ग पर पहुंच गया। अंकित और विक्की ने पीछा करके वहां उसे पकड़ लिया। दोनों ने मिलकर डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसी बीच किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दोनों आरोपियों की पहचान करने के बाद एक आरोपी विक्की पटवा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी अंकित अरोड़ा की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed