{"_id":"65b0c86c9db73a74e70bb087","slug":"a-man-tried-to-self-immolate-in-barabanki-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: पीएम आवास की किस्त देने के लिए मांगी रिश्वत, ग्रामीण ने डीएम ऑफिस के सामने किया आत्मदाह, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: पीएम आवास की किस्त देने के लिए मांगी रिश्वत, ग्रामीण ने डीएम ऑफिस के सामने किया आत्मदाह, मचा हड़कंप
Wed, 24 Jan 2024 01:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:52 PM IST
सार
बाराबंकी में प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त जारी करने के लिए रिश्वत मांगने पर ग्रामीण ने जिलाधिकारी आवास के सामने आत्मदाह कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण ने किया आत्मदाह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त न मिलने और सचिव द्वारा रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने खुद को आग लगा ली। हड़कंप के दौरान कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने आग तो बुझा ली मगर ग्रामीण झुलस गया। पुलिस उसे इलाज के लिए लेकर गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। रामनगर कोतवाली इलाके के अशोकपुर चांचूसराय गांव निवासी जुबेर बुधवार सुबह अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने डीएम कार्यालय के सामने अचानक ज्वलनशील छिड़क कर खुद को आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर: बदली व्यवस्था से व्यवस्थित हुए रामलला के दर्शन, सुबह से लगीं लंबी कतारें, वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए CM ने खुद संभाली कमान
आसपास मौजूद कर्मचारी और पुलिसकर्मी तेजी से उसकी तरफ दौड़े। आग तो तुरंत बुझा ली गई मगर जुबेर का सिर और चेहरा झुलस गया। आनन फानन एक वाहन से जुबेर को इलाज के लिए ले जाया गया। जुबेर का कहना था कि बीते साल उसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिला था। प्रथम किस्त 40000 रुपए मिली थी जिससे निर्माण हुआ।
दूसरी किस्त के लिए जियो टैंगिंग होनी थी। मगर पंचायत सचिव ने इसके लिए दस हजार रुपए की मांग की। उसके आवास को गलत जमीन पर बना बताया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए है। आरोपी पंचायत सचिव को निलंबित कर दूसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।