फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man shoots himself in front of his beloved house in Ambedkar nagar.

प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी ने खुद को मारी गोली: 112 पर काल करके खुद दी जानकारी, पांच साल से था अफेयर

Sat, 05 Aug 2023 06:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Aug 2023 06:10 PM IST
सार

युवक शनिवार सुबह प्रेमिका के घर पहुंचा और उसे साथ चलने के लिए कहा। दरवाजा न खोलने पर 112 पर कॉल की और फिर खुद को गोली मार लिया।

विज्ञापन
A man shoots himself in front of his beloved house in Ambedkar nagar.
मृतक युवक (फाइल फोटो) व गांव में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के समडीह गांव में शनिवार सुबह बुआ की लड़की से चल रहे प्रेम प्रसंग में एक युवक ने उसके घर जाकर खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गोली मारने से पहले प्रेमी ने डायल 112 पर काल करके खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के इटौरी खुर्द निवासी संदीप मौर्या पुत्र धीरेंद्र मौर्या उम्र लगभग 30 वर्ष का प्रेम प्रसंग थाना क्षेत्र के ही समडीह गांव निवासिनी बुआ की लड़की गुंजन मौर्या पुत्री राम अचल मौर्या के साथ चल रहा था। संदीप असल में गुंजन के साथ शादी करना चाहता था। उसके लिए वह अपने घरवालों के साथ ही बुआ के परिजनों पर भी दबाव बनाता था लेकिन बुआ के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तस्वीरें: मरीज को घसीटते हुए ले जा रहे परिजन, जंजीरों में कैद स्ट्रेचर; लोहिया संस्थान की व्यवस्था का ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 15 अगस्त तक आ सकती है भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच


शनिवार की सुबह साढ़े तीन बजे संदीप लगभग पांच किमी दूर अपनी बुआ के घर समडीह पहुंच गया। दरवाजा खोलने तथा गुंजन को साथ चलने के लिए कहने लगा। इसी बीच संदीप ने डायल 112 पर काल करके प्रेमिका द्वारा दरवाजा न खोलने तथा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही संदीप ने अपने कनपटी से सटाकर गोली मार ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राम बहादुर सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया।
 थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से युवक की जेब से तीन जिंदा कारतूस एवं तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed