{"_id":"5c41ef04bdec224e1b7f56cc","slug":"a-man-said-triple-talaaq-to-a-woman-in-police-station-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: पति ने थाने में महिला को दिया तीन तलाक, पुलिस बनी रही मूकदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: पति ने थाने में महिला को दिया तीन तलाक, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
Fri, 18 Jan 2019 08:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Jan 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी में अनबन थी पुलिस ने दोनों को समझाने के लिए बुलाया तो पति ने कोतवाली परिसर में ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता अब न्याय के लिए अधिकारियों और महिला आयोग में गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद भी यह सामाजिक बुराई थामने का नाम नहीं ले रही है। बलरामपुर के उतरौला में एक ऐसा मामला सामने आया है। महमूदाबाद सीतापुर की रहने वाली रुमैशा खातून ने महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल से की गई शिकायत में कहा है कि उसकी शादी उतरौला के रहने वाले परवेज से 12 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
ससुराल में उसे दहेज के लिए अक्सर परेशान किया जाता था। इसी बीच रुमैशा तीन बच्चों की मां बन गई। उसने जब मामले की शिकायत उतरौला पुलिस से की तो दोनों पक्षों को थाने में समझाने के लिए बुलवाया गया। जहां थाने में ही परवेज ने रुमैशा को तीन तलाक दे दिया और पत्नी व बच्चों से अलग रहने लगा।
विज्ञापन
रुमैशा का कहना है कि कानून बनने के बाद थाने में ही मेरे साथ मनमानी हुई और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पति दूसरी शादी करना चाहता है। रुमैशा ने महिला आयोग की सदस्य से न्याय की गुहार लगाई है। महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर काफी सख्त है। थाने के भीतर हुई तीन तलाक की घटना काफी गंभीर है। रुमैशा को न्याय दिलाया जाएगा।