{"_id":"5fad0455ec99de5c8e64e631","slug":"a-man-s-dead-body-found-outside-of-village-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में गांव के बाहर पड़ा मिला युवक का शव, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में गांव के बाहर पड़ा मिला युवक का शव, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान
Thu, 12 Nov 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Nov 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी मामले की जानकारी लेते हुए।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद इलाके में भेथरा निवासी आनंद कुमार (25) पुत्र संतोष कुमार का शव गुरुवार को गांव के बाहर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
मृतक बुधवार को गांव से कुछ दूरी पर देव स्थल पर चल रही भागवत को सुनने के लिए गया था लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। सुबह होने पर युवक का शव पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर सीओ, कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। चश्मदीदों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।
परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। कोतवाल महमूदाबाद अनिल पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार का किया जा रहा है। इसके बाद मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन