{"_id":"66333a2ef797bf635f06a566","slug":"a-man-s-dead-body-found-in-baundi-thana-kshetra-in-bahraich-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: साइफन में बरामद हुआ युवक का शव, गले सहित पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: साइफन में बरामद हुआ युवक का शव, गले सहित पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
Thu, 02 May 2024 12:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 May 2024 12:31 PM IST
सार
बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पाए जाने से हड़कंप मच गया। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का शव जैतापुर नहर में साइफन के पास बरामद हुआ है। युवक के शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी है।
विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर कस्बे में जैतापुर-छत्तरपुरवा नहर में साइफन के पास गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जैतापुर गांव निवासी रघुनंदन प्रसाद यादव(44) उर्फ हेत्तू का शव पड़ा हुआ देखा तो घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
मृतक के गले सहित पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। मृतक के पिता मंशाराम व परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है।
इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंचे एसओ बौंडी अंजनी कुमार राय ने लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन