फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man paid his electricity bill worth 4.75 Lakh Rupees.

UP: 12 साल बाद बुजुर्ग ने एकमुश्त भरा बिजली का बिल, बोला - गांव का सम्मनित आदमी हूं, शर्मिंदा होना पड़ा

Mon, 30 Dec 2024 06:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 30 Dec 2024 06:06 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत अपना 12 साल का बकाया बिल भरा और दो लाख रुपये से ज्यादा की छूट हासिल की। इस दौरान उसने कहा कि बार-बार वसूली के लिए कर्मचारियों के आने पर मैं शर्मिंदा महसूस करता हूं।

विज्ञापन
A man paid his electricity bill worth 4.75 Lakh Rupees.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना में काकोरी के लीलाखेड़ा निवासी बुजुर्ग रूप लाल सरकारी कर्ज से मुक्त हुए। बुजुर्ग ने सोमवार को एकमुश्त 4,75,592 रुपए का बकाया बिल जमा करके 2.07868 रुपये के सरचार्ज की छूट को हासिल किया। आश्चर्य की बात है कि बुजुर्ग ने 12 साल पहले साल 2012 में दो किलोवाट का गांव में दुकान के लिए व्यावसायिक कनेक्शन रूपरानी के नाम से लिया था, मगर एक भी बार बिल जमा नहीं किया। इससे 6,83,460 रुपए के बकाया बिल पर कनेक्शन काट दिया गया था।

विज्ञापन


अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने सोमवार को बताया कि दुबग्गा के एसडीओ एमएम मंसूरी की टीम के द्वारा उपभोक्ता को नोटिस देकर समाधान योजना में इस कर्ज से मुक्त होने के लिए जागरूक किया। इस जागरूकता से बुजुर्ग ने अपने बच्चों से सरकारी कर्ज को चुकाने की इच्छा व्यक्त की। सोमवार को रूपलाल ने बच्चों के साथ दुबग्गा उपखंड कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण कराया और नकद ही बकाया बिल का भुगतान किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए झटके... सबक और वापसी करने का रहा यह वर्ष, योगी के संगठनात्मक कौशल का मिला प्रमाण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  PGI में नौकरी के नाम पर KGMU की नर्स से 14 लाख की ठगी, सैन्यकर्मी समेत दो के खातों से 1.87 लाख पार


बिल जमा करने के बाद बुजुर्ग ने उपखंड कार्यालय में कहा कि गांव का सम्मानित आदमी हूं। बार-बार बिल की वसूली के लिए कर्मचारी उसके घर पर दस्तक देते जिससे मुझे शर्मिंदा होना पड़ रहा था। इसीलिए सरकारी कर्ज को चुकाने का फैसला किया, जिससे दो लाख का फायदा भी हुआ।

अमौसी जोन में 16,705 ने कराया पंजीकरण
एकमुश्त समाधान योजना के तहत अमौसी जोन में सोमवार तक कुल 16,705 बकायेदारों ने पंजीकरण कराकर सरचार्ज पर छूट हासिल की है। ऐसे बकायेदारों से अब तक 10.25 करोड़ रुपए का राजस्व जमा हो चुका। इसमें ग्रामीण मलिहाबाद, मोहनलालगंज, दुबग्गा, नादरगंज के 14,786 ग्रामीणों से 9.12 करोड़ रुपये का बिल वसूला जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed