फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered on Payagipur chauraha in Sultanpur.

सुल्तानपुर: भाजपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या, सरेआम चौराहे पर मारी गोली, वीडियो

Tue, 03 Sep 2024 08:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Sep 2024 08:40 PM IST
सार

सुल्तानपुर शहर के पयागीपुर चौराहे पर सरेशाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से हड़कंप मच गया। वहीं, शहर में एक सप्ताह के भीतर हुई तीसरी वारदात को कानून व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है।

विज्ञापन
A man murdered on Payagipur chauraha in Sultanpur.
मेडिकल कॉलेज में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के पयागीपुर क्षेत्र के एक स्पा सेंटर के बाहर मंगलवार देर शाम दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बांई तरफ सीने के नीचे लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लोहरामऊ के भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा है। सोशल मीडिया पर गोली मारने का वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी प्रवेश सिंह का पुत्र अभय प्रताप सिंह (22) मंगलवार देर शाम करीब छह बजे पयागीपुर चौराहे के निकट स्थित एक स्पा सेंटर के बाहर खड़ा था। तभी दो-तीन युवक उसके पास पहुंचे। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष के एक युवक ने असलहे से गोली चला दी। गोली अभय के सीने के नीचे बांई तरफ लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगोें की मदद से घायल अभय को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अभय लोहरामऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह के भतीजे हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर शिवम मिश्र मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। सोशल मीडिया पर गोली मारने का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed