{"_id":"669e0ec37198bd3fb5092c30","slug":"a-man-murdered-in-payagpur-thana-kshetra-in-bahraich-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच में धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, बाग में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच में धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या, बाग में पड़ा मिला शव
Mon, 22 Jul 2024 01:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:18 PM IST
सार
बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से वारकर युवक की हत्या कर दी गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पहलवारा में सोमवार को सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर एक बाग में मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान सैनी उम्र (32वर्ष) पुत्र अयोध्या सैनी निवासी जयनगरा जिला गोंडा के रुप में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की ससुराल पहलवारा में ही है जिसकी शादी 15 वर्ष पूर्व गांव के ही घनश्याम सैनी की पुत्री के साथ हुई थी लेकिन आठ वर्षो से पत्नी से विवाद होने के कारण पांच वर्षो से यहीं एक मकान बनाकर अलग रह रहा था।
पत्नी और बच्चे मृतक के ससुर के साथ मुंबई मे कई वर्षो से रह रहे हैं। मृतक के सिर पर गम्भीर चोट से यह स्पष्ट होता है कि किसी ने सिर पर वार किया है जिसके कारण अत्यधिक रक्त स्राव होने से मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी हीरा लाल कनौजिया सहित तमाम लोगों ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या में प्रथमदृष्टया अराजक तत्वों की संलिप्तता प्रतीत हो रही हैं फिलहाल शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। इसके लिए टीम बनाई जा रही है।