फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in Nasirabad thana kshetra in Raebareli.

Raebareli: पहले घर से बुलाया फिर कर दी युवक की हत्या, पेट चीरते हुए निकली गोली

Mon, 12 Aug 2024 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Aug 2024 12:37 AM IST
सार

पुलिस ने शव ले जाने की कोशिश तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और शव को ले जाने से रोकते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई।

विज्ञापन
A man murdered in Nasirabad thana kshetra in Raebareli.
मृतक अर्जुन सरोज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया के भुआलपुर सिसनी गांव में रात करीब नौ बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव का ही एक व्यक्ति युवक को घर से बुलाकर बाहर ले गया और वहां पर मौजूद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। युवक की पीठ में लगी गोली उसके पेट को चीरतेे हुए निकल गई। फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई और लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव ले जाने की कोशिश तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और शव को ले जाने से रोकते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा देते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन


नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन सरोज (21) रात में अपने घर के पास बैठा था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसे घर से बुलाकर बाहर ले गया। इस बीच वहां पर पहले से मौजूद हमलावरों ने अर्जुन को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। जानकारी पर परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी अभिषेक अग्रवाल, सीओ सलोन प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। बताया जाता है कि नाग पंचमी के दिन मृतक युवक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद पुलिस अफसर गांव में मौजूद हैं। वहीं परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed