फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in Gonda by his relative.

Murder in Gonda: घर पर पांच दिनों से रह रहे युवक ने अपने साढ़ू की गला काटकर की हत्या

Sat, 05 Oct 2024 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Oct 2024 03:26 PM IST
सार

गोंडा में एक युवक ने अपने साढ़ू की गलाकाट कर हत्या कर दी। युवक उसके ही घर पर पांच दिनों से रह रहा था। मृतक की पत्नी का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वो ऐसा भी कर सकता है।

विज्ञापन
A man murdered in Gonda by his relative.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक चौंकाने वाली घटना में बलरामपुर के एक युवक ने शुक्रवार की देर रात को गोंडा में अपने साढ़ू की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान लालजी गांधी (40) के रूप में हुई है, जो गोंडा के गांधी चबूतरा थाना इटियाथोक के निवासी थे।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान कनिया के रूप में हुई है। जो बलरामपुर के खगईजोत थाना देहात कोतवाली के निवासी हैं। मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी उनके घर पर पांच दिनों से रह रहा था और उनका रिश्तेदार था। उन्हें नहीं पता था कि वह उनके पति की हत्या कर देगा।
विज्ञापन


घटना के समय आरोपी ने मृतक को घर से बाहर बुलाया और धारदार हथियार से गला काट दिया। मृतक की पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इटियाथोक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच में जुटी पुलिस जल्द ही इसका खुलासा करेगी। मृतक के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। मृतक की हत्या से परिवार में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed