त्योहारी मांगने आए धोबी की गर्दन उड़ाई!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना क्षेत्र में होली के दिन त्यौहारी मांगने गए धोबी की गड़ासे से हमलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इससे पहले भी वह भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। आरोपी और मृतक के अलग-अलग समुदाय होने के कारण आनन-फानन में पूरे इलाके में फोर्स तैनात हो गई।
सैदपुर निवासी 60 वर्षीय हनीफ पुत्र बिरई कपड़ा धोने का काम करता है। होली के दिन दोपहर बाद वह त्यौहारी लेने निकला था। इसी दौरान वह चैनपुरवा निवासी देवी प्रसाद यादव पुत्र लुट्टुर के दरवाजे पर पहुंच गया। धोबी ने त्यौहारी मांगी तो देवी प्रसाद भड़क गया।
उसने कहा रुको अभी आता हूं और त्यौहारी देता हूं। हनीफ को देवी प्रसाद की हरकत पर कोई शंका नहीं हुई। जबकि देवी प्रसाद घर से गंड़ासा लेकर निकला और पीछे से हनीफ के गर्दन पर जोरदार प्रहार कर दिया। गंड़ासे के एक ही प्रहार से हनीफ जमीन पर गिर पड़ा।
कई और लोगों पर भी कर चुका था हमले
आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो क्षेत्र में हलचल मच गई। मामले की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने होली का दिन व वाकया दो संप्रदाय के बीच होने को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी और स्थानीय लोगों की मदद से हनीफ को उपचार के लिए भिजवाया गया।
पुलिस ने हमलावर देवी प्रसाद को आला कत्ल के साथ मौके पर ही पकड़ लिया। क्षेत्र के चौहारों तथा बाजारों में फोर्स की टुकड़ी तैनात कर दी गई। उधर, डॉक्टरों ने हनीफ को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जाता है कि देवी प्रसाद की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसके पूर्व वह अपने परिजनों समेत अन्य पर हमलावर हो चुका है।
थानाध्यक्ष मवई राजीव सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र अल्ला खातिर निवासी सैदपुर की शिकायत पर देवी प्रसाद यादव निवासी चैनपुरवा मजरे सैदपुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।