{"_id":"5f7d46a4a98c053f5e53f11f","slug":"a-man-murdered-in-bahraich-was-sleeping-in-his-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: खेत में बने मकान में सो रहे युवक को बदमाशों ने गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: खेत में बने मकान में सो रहे युवक को बदमाशों ने गोली से उड़ाया
Wed, 07 Oct 2020 10:10 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद खेत में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली इलाके में गांव के बाहर स्थित मकान की रखवाली करने गए युवक की बदमाशों ने मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम बेझा के मजरा गुलरीपुरवा का निवासी चंद्रजीत यादव (22) पुत्र केशव राम गांव के बाहर खेत में बने अपने नए मकान पर मंगलवार देर रात सोने गया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह लहूलुहान हालत में उसका शव मिला है। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोतीपुर कमलेश कुमार सिंह, कोतवाल मुर्तिहा सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
देर रात हुई युवक की हत्या ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर छानबीन की जा रही है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।