{"_id":"6481522e5cf3d71921014c63","slug":"a-man-murdered-in-a-village-of-mahmoodabad-in-sitapur-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: मेंथा आयल की टंकी पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: मेंथा आयल की टंकी पर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से वार कर हत्या
Thu, 08 Jun 2023 09:29 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:29 AM IST
सार
सीतापुर के महमूदाबाद के एक गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक ज्ञानेन्द्र वर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के महमूदाबाद के ग्राम गोडियनपुर मजरा मितौरा निवासी ज्ञानेन्द्र वर्मा (48) सुबह तीन बजे अपने मेंथा की टंकी पर सोया था। वहीं एक खेत को बटाइ पर रामचन्द्र लिए हुए था।
विज्ञापन
वह मेंथा की पिराई करवा रहा था। आरोप है कि तभी उसी गांव के रहने वाले राम प्रताप उर्फ गुड्डू व शिवा आए और फायर करते हुए धारदार हथियार से वार कर दिया।
परिजन जब तक घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद लाए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।