{"_id":"5f06a4a3a7a7322b663c28c2","slug":"a-man-murdered-his-wife-in-thakurganj-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सिर पर गैस सिलेंडर मारकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी के सिर पर गैस सिलेंडर मारकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में वारदात
Thu, 09 Jul 2020 10:31 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में ठाकुरगंज के आदर्श नगर निवासी अमरपाल सिंह ने बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर से वार कर अपनी 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति भाग गया। घर के अंदर खून से लथपथ गुड़िया का शव देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया, मूल रूप से सीतापुर संदना निवासी अमरपाल सिंह, ठाकुरगंज के आदर्श नगर में रहकर मजदूरी करता था। अमर को संदेह था कि उसकी पत्नी गुड़िया का किसी से संबंध है। इसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।
बुधवार सुबह 9:30 बजे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पड़ोसियों ने बीच-बचाव की कोशिश की इस पर अमरपाल ने पड़ोसियों को धमकाया भी। इसके बाद पड़ोसी वापस चले गए। गुड़िया के भांजे अभिषेक के मुताबिक, पड़ोसियों ने उसे फोन कर वारदात की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो घर के अंदर फर्श पर खून से लथपथ गुड़िया का शव पड़ा हुआ था।

देवर से की थी दूसरी शादी
वहीं मौसा अमरपाल फरार था। एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, घर से छोटा गैस सिलेंडर मिला है। जिसमें खून लगा हुआ है। पूछताछ में पता चला कि अमरपाल ने सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या की है। एसीपी के मुताबिक, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज राजकुमार के मुताबिक, गुड़िया के पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने गुड़िया की शादी उसके देवर अमरपाल से करा दी थी। वहीं, अमरपाल को पत्नी के दूसरे युवक से संबंध होने का शक था जिसे लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि इसी विवाद के कारण अमरपाल काफी दिनों तक घर नहीं आता था।