फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man murdered his wife in thakurganj in lucknow

पत्नी के सिर पर गैस सिलेंडर मारकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में वारदात

Thu, 09 Jul 2020 10:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jul 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
a man murdered his wife in thakurganj in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में ठाकुरगंज के आदर्श नगर निवासी अमरपाल सिंह ने बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर से वार कर अपनी 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति भाग गया। घर के अंदर खून से लथपथ गुड़िया का शव देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया, मूल रूप से सीतापुर संदना निवासी अमरपाल सिंह, ठाकुरगंज के आदर्श नगर में रहकर मजदूरी करता था। अमर को संदेह था कि उसकी पत्नी गुड़िया का किसी से संबंध है। इसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 9:30 बजे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। पड़ोसियों ने बीच-बचाव की कोशिश की इस पर अमरपाल ने पड़ोसियों को धमकाया भी। इसके बाद पड़ोसी वापस चले गए। गुड़िया के भांजे अभिषेक के मुताबिक, पड़ोसियों ने उसे फोन कर वारदात की सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो घर के अंदर फर्श पर खून से लथपथ गुड़िया का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देवर से की थी दूसरी शादी

वहीं मौसा अमरपाल फरार था। एसीपी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, घर से छोटा गैस सिलेंडर मिला है। जिसमें खून लगा हुआ है। पूछताछ में पता चला कि अमरपाल ने सिलेंडर से वार कर पत्नी की हत्या की है। एसीपी के मुताबिक, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज राजकुमार के मुताबिक, गुड़िया के पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने गुड़िया की शादी उसके देवर अमरपाल से करा दी थी। वहीं, अमरपाल को पत्नी के दूसरे युवक से संबंध होने का शक था जिसे लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि इसी विवाद के कारण अमरपाल काफी दिनों तक घर नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed