फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife in Babhnan in Gonda.

Gonda: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया जेठ

Fri, 12 Jul 2024 12:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बभनान (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बभनान (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Jul 2024 12:51 PM IST
सार

छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई। जेठ ने घर से खेत की तरफ जा रही महिला की गले पर वारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया।

विज्ञापन
A man murdered his wife in Babhnan in Gonda.
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

खेत जाते समय जेठ ने महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर गांव में बजरंगी प्रजापति की पत्नी आशा (45) शुक्रवार की सुबह घर से खेत के लिए जा रही थी। वह घर से 100 मीटर दूर सड़क पर पहुंची थी तभी पीछे से पहुंचे उसके जेठ राम अवतार उर्फ खुड़बुड़ ने धारदार हथियार से गले पर वारकर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल आशा ने दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों के शोर मचाने पर घटना को अंजाम देते ही जेठ वहां से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना छपिया पुलिस को दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जनता दर्शन: सीएम का अफसरों को निर्देश- फरियादियों की सुनिये, संवाद और यथोचित कार्रवाई कीजिए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं, मनुस्मृति पढ़ाने के प्रस्ताव को रद्द करना स्वागत योग्य फैसला, ये संविधान से मेल नहीं खाता


सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मनकापुर आरके सिंह व थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया।

इस घटना से क्षेत्र में भय व्याप्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

चार साल पहले जेल से छूटकर आया था हत्यारोपी
आशा की हत्या करने वाले आरोपी ने वर्ष 1992 में भी गांव की ही बसंती पत्नी बंशी गुप्ता की हत्या कर दी थी। वह चार साल पहले वर्ष 2020 में जेल से छूटकर बाहर आया था। वह इन दिनों गांव में ही रह रहा था। हत्यारोपी राम अवतार उर्फ खुड़बुड़ की शादी नहीं हुई थी। वर्तमान में उसकी उम्र करीब 65 साल है। अब एक बार फिर महिला की हत्या उसने क्यों की, इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed