{"_id":"5ec693c9765b39198b3d9b27","slug":"a-man-murdered-his-father-for-property-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: जमीन के विवाद में पुत्र ने पिता को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: जमीन के विवाद में पुत्र ने पिता को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा
Thu, 21 May 2020 08:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 May 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे रामकोट थाना क्षेत्र के खूबपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एक युवक ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे जमीन और पैसे का विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हत्या आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
शहर से सटे रामकोट इलाके के खूबपुर निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी राम सिंह का छोटा बेटा विनय सिंह अपने पिता से जमीन मामले को लेकर नाराज रहता था। इसी कारण गुरुवार को दोपहर फिर बाप-बेटे में विवाद हुआ।
विज्ञापन
बताते हैं कि शराबी प्रवृत्ति का विनय पैसे लेने के लिए अपनी मां से झगड़ रहा था। इसी बीच उसके पिता आ गए। उन्होंने इसका विरोध किया। इसी से नाराज होकर विनय ने धारदार हथियार से अपने पिता पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी मधुवन कुमार सिंह व सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने पूरे मामले की जांच की। इंस्पेक्टर रामकोट ओपी राय भी मौके पर पहुंचे।
इन अधिकारियों ने बताया कि घटना के आरोपी विनय सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।